Posts

Showing posts from August, 2024

Bandhkam Kamgar Yojana

Image
मध्य प्रदेश द्वारा श्रमिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए वर्ष 2020 में बांधकाम कामगार योजना ( Bandhkam Kamgar Yojana ) की शुरुआत की गई। जिसके तहत सभी श्रमिकों को सरकार द्वारा ₹2000 से लेकर ₹5000 तक की आर्थिक सहायता और घरेलू उपयोग में आने वाले बर्तन दिए जाते हैं। इस योजना के द्वारा प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को फायदा मिल रहा है। इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए और कम से कम श्रमिक ने 3 महीने कार्य किया हो। इसके अलावा इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana

Image
भारत में जहां धार्मिक आस्था हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी को देखते हुए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना ( Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana ) की पहल की गई है। जिसके तहत बुजुर्ग लोगों को उनकी इच्छा अनुसार तीर्थ यात्रा करने का अवसर मिलता है। इस योजना के तहत दिल्ली और मध्य प्रदेश के 60 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग और 60% से अधिक विकलांग की स्थिति वाले व्यक्ति, भारत के सभी तीर्थ स्थलों पर निशुल्क यात्रा कर सकते हैं। इस योजना के तहत तीर्थ यात्री को खाना पीना, रहना, कपड़े, रेल की सुविधा, बस की सुविधा सब कुछ फ्री में मिलता है। इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, विकलांग प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, आदि होना आवश्यक है।